
इस हफ़्ते चर्चा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति और गाज़ा का ताजा हालातों पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता केशवराव उर्फ़ बासवराज समेत 27 संदिग्ध माओवादियों को सशस्त्र बलों द्वारा मार गिराने, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर अली ख़ान को ज़मानत मिलने, ग़ाज़ा में पिछले दो दिनों में 29 बच्चों के मारे जाने, हरियाणा की एक यूट्यूबर समेत 10 लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.