
बकाया वेतन का हवाला देते हुए इंडिया अहेड न्यूज चैनल के 36 पूर्व कर्मचारियों ने इसकी मालिकाना कंपनी आंध्र प्रभा पब्लिकेशन्स, पूर्व प्रधान संपादक भूपेन्द्र चौबे और फर्म के वरिष्ठ प्रबंधन कर्मचारियों के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है.
न्यूज़लॉन्ड्री पहले ही इस चैनल और उसके स्टाफ के सामने आ रही समस्याओं के बारे में रिपोर्ट किया था. हमने बताया था कि कैसे लगभग बंद पड़े इस चैनल को लगातार सरकार से लाखों का विज्ञापन मिल रहा है और कर्मचारी सैलरी के लिए तरस रहे हैं.