
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, एएनआई ने यूट्यूबर मोहक मंगल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
25 मई को जारी एक वीडियो में मोहक मंगल ने एएनआई पर ज़बरदस्ती वसूली और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था. यह आरोप तब लगाया गया जब एएनआई ने उनके वीडियो में उपयोग किए गए अपने क्लिप्स को लेकर यूट्यूब पर कॉपीराइट स्ट्राइक की कार्रवाई शुरू की थी. उनका दावा है कि एएनआई के एक प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क कर 40 लाख रुपए से अधिक की राशि मांगते हुए कहा कि भुगतान करने पर कॉपीराइट स्ट्राइक हटा दी जाएगी.