
केंद्रीय दिल्ली के एक अज्ञात स्थान पर मध्य प्रदेश के तीन पत्रकार छुपकर प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया को देने के लिए शिकायत लिख रहे हैं. तीनों ने अपना फोन बंद कर लिया है. उन्हें डर है कि मध्य प्रदेश की भिंड पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए उन्हें पकड़ने के लिए आ सकती है.
अपनी शिकायत लिख रहे 55 वर्षीय अमरकांत सिंह चौहान बीते 25 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. कई हिंदी अख़बारों और टीवी चैनलों में काम करने वाले चौहान वर्तमान में स्वराज एक्सप्रेस में बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं.