
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के पत्रकारों के मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है. साथ ही दो हफ्ते के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. आयोग ने ये जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, " राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का स्वतः संज्ञान लिया है. जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस अधीक्षक की निगरानी में कथित तौर पर दो पत्रकारों के साथ पुलिस ने क्रूरतापूर्वक मारपीट की. कथित तौर पर, यह घटना 1 मई, 2025 को हुई थी."