
ओडिशा पुलिस ने सोमवार को राज्य के बलांगीर ज़िले में 25 मई को एक पत्रकार पर हुए बर्बर हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
पत्रकार बिजय प्रधान पर उस समय हमला किया गया जब वे लोहासिंहा क्षेत्र में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित एक आवासीय योजना में कथित अनियमितताओं की रिपोर्टिंग कर रहे थे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों को प्रधान को लात मारते और घसीटते हुए देखा जा सकता है.